फतेहपुर, 12 मार्च 2026 ब्यूरो चीफ विजय समयाल
पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले गांव भेरता में चोरों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिन के समय फेरी लगाकर सामान बेचने के बहाने घरों की रेकी करने वाले चोर रात के समय सुनसान या ताले लगे घरों को निशाना बना रहे हैं।
ताजा मामले में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के मालिक राज कुमार पुत्र कृष्ण देव ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गंगथ क्षेत्र में एक शादी समारोह में गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब वह वापस घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया।
उन्होंने बताया कि घर के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी व लॉकर भी खुले हुए थे। छानबीन करने पर पता चला कि चोर घर से करीब 300 ग्राम चांदी, सोने की बालियां और लगभग 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए हैं।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में चोरी की घटना की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चोरों में पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा

