Reading: क्रोध बुद्धि को खा जाता है जानिए कैसे

क्रोध बुद्धि को खा जाता है जानिए कैसे

RamParkash Vats
1 Min Read

संकेतिक चित्र

न्यूज इंडिया आजतक संपादक राम प्रकाश बत्स

मंडी जिला में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकाघाट क्षेत्र के जमनौण गांव में मामूली बहस के बाद पत्नी द्वारा पति पर खौलता दूध फेंकने की घटना हुई, जिससे पति गंभीर रूप से झुलस गया।
पीड़ित धर्मपाल (32) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी नीना कुमारी के साथ रसोई में बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब धर्मपाल ने पत्नी से बहस बंद करने को कहा तो वह गुस्से में आ गई और चूल्हे पर उबल रहा दूध उठाकर पति पर फेंक दिया।
घटना में धर्मपाल बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!