Reading: एंटी चिट्टा अभियान के अन्तर्गत नूरपुर पुलिस की टीम में 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद करके मौके पर एक आरोपी गिरफ्तार

एंटी चिट्टा अभियान के अन्तर्गत नूरपुर पुलिस की टीम में 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद करके मौके पर एक आरोपी गिरफ्तार

RamParkash Vats
2 Min Read

पुलिस जिला नूरपुर में एंटी चिट्टा अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए , पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने एक व्यक्ति को 11.79 ग्राम चिट्टा के साथ आज ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल नंबर HP-97A-8437 भी बरामद की है।

यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा ने देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से सीआईए नूरपुर की पुलिस टीम गश्त एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ब्यास नदी पुल के नजदीक रियाली में उक्त मोटरसाइकिल नंबर HP-97A-8437 की जांच एवं तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष सिंह, निवासी गांव डडोली तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। यह मामला पुलिस थाना फतेहपुर में अभियोग संख्या 104/2026 दिनांक 07.11.2026, अधीन धारा 21, 25 एवं 61-85 एन डी एंड पी एस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगामी जांच जारी है तथा आरोपी से गहन पूछताछ कर नशे की खेप के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई के स्रोत एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!