न्यूज़ इंडिया आजतक मुख्यकार्यालय क्राईम रिपोर्टर डा, नवनीत शर्मा
नूरपुर/इंदौरा। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा पुलिस ने वर्ष 2012 के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए एक उद्घोषित अपराधी (पीओ) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एफआईआर नंबर 152/2012 दिनांक 23 मई 2012 से संबंधित है, जो धारा 379 भारतीय दंड संहिता तथा धारा 41 व 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत थाना इंदौरा, जिला कांगड़ा में दर्ज किया गया था।
इस मामले में आरोपी सुखविंदर सिंह (43) पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मंड सनोअर, डाकघर सनोअर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को न्यायालय द्वारा पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को नूरपुर पुलिस की टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस जिला नूरपुर के अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
2012 के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की कार्रवाई
Leave a comment
Leave a comment

