Reading: उखड़ी बजरी बनी खतरा:महमूदाबाद–फतेहपुर बया–पेटेपुर मार्ग पर हर रोज़ फिसल रहे वाहन हादसे का डर

उखड़ी बजरी बनी खतरा:महमूदाबाद–फतेहपुर बया–पेटेपुर मार्ग पर हर रोज़ फिसल रहे वाहन हादसे का डर

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो


महमूदाबाद से फतेहपुर बया होते हुए पेतेपुर जाने वाली सड़क इन दिनों जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर जगह-जगह उखड़ी बजरी और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जिससे खासकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह के समय जब बच्चे अपने घरों से स्कूल के लिए निकलते हैं, तो कई स्थानों पर उखड़ी हुई सड़क के कारण बाइक और स्कूटी सवार संतुलन खो बैठते हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बड़ी मशक्कत के बाद आशा मौर्या के प्रयासों से बनी थी, लेकिन निर्माण के तीन वर्ष भी पूरे नहीं हुए कि सड़क फिर से टूटने लगी।

हाल ही में इस मार्ग पर दो बार पैचवर्क कराया जा चुका है, बावजूद इसके स्थिति में कोई स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा है। जगह-जगह बजरी उखड़ने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!