शायरों के कलाम पर देर रात तक गूंजती रही वाह-वाह और तालियों की गूंज

महमूदाबाद, सीतापुर राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन: 91वें मोहम्मदी जुलूस के तीसरे एवं समापन दिवस पर भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। देर रात तक चले कार्यक्रम में नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुशायरे में शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। एक के बाद एक शानदार कलाम पेश किए जाने पर श्रोताओं ने जमकर दाद दी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा।
समापन दिवस पर उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। मुशायरे के दौरान श्रोताओं ने देर रात तक शायरों के कलाम का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
91वें मोहम्मदी जुलूस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर आयोजित मुशायरा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

