Reading: रामकुंड चौराहे से लेबर अड्डा व सब्जी मंडी हटाने की मांग, सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रामकुंड चौराहे से लेबर अड्डा व सब्जी मंडी हटाने की मांग, सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

RamParkash Vats
2 Min Read

बरदही बाजार रोड पर स्थानांतरित कराने की उठाई मांग, विद्यार्थियों और स्कूल वाहनों को जाम से राहत दिलाने की अपील

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन नगर के व्यस्ततम रामकुंड चौराहे पर सुबह के समय अव्यवस्थित रूप से लगने वाले लेबर अड्डे और सब्जी मंडी को हटाकर बरदही बाजार रोड पर स्थानांतरित कराने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में सभासद आशुतोष वाजपेई ‘अनल’ सहित नगर के सभासदों ने उपजिलाधिकारी महमूदाबाद को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि रामकुंड चौराहे पर सुबह बड़ी संख्या में मजदूरों की भीड़ जुटने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसी समय आसपास के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, स्कूल वैन और बसों का आवागमन भी होता है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है और छोटी-मोटी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
सभासदों ने बताया कि पूर्व में भी प्रशासन द्वारा बरदही बाजार रोड पर लेबर अड्डे के लिए स्थान चिन्हित कर उसे स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से रामकुंड चौराहे पर लेबर अड्डा लगने लगता है।

ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम से मांग की गई कि जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लेबर अड्डे एवं सब्जी मंडी को पूर्व निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।इस दौरान सभासद आशुतोष वाजपेई ‘अनल’, कालिका प्रसाद, श्रीमती किरण यादव, शिवपाल रावत सहित नगर के अन्य सभासद मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतियां नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अधिशासी अधिकारी और कोतवाली प्रभारी को भी भेजी गईं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!