Reading: आरडीजी बंद होने से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर संकट, सुक्खू ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से लगाई गुहार, लोकसभा में उठेगा मुद्दा, बजट कटौती की आशंका से सियासत गरमाई ।

आरडीजी बंद होने से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर संकट, सुक्खू ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से लगाई गुहार, लोकसभा में उठेगा मुद्दा, बजट कटौती की आशंका से सियासत गरमाई ।

RamParkash Vats
2 Min Read

मुख्यकार्यालय भरमाड़ (जवाली) हिमाचल न्यूज़ रूम, राम प्रकाश बत्स

दिल्ली सूत्र :सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की शनिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। उन्हें तत्काल स्टाफ द्वारा नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विस्तृत जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हिमाचल सदन लौट आए। सूत्रों के अनुसार वे शनिवार रात दिल्ली में ही विश्राम करेंगे और रविवार को शिमला लौट सकते हैं।
मुख्यमंत्री 19 फरवरी से पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली प्रवास पर थे। 20 फरवरी को उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में केंद्र द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद किए जाने के बाद प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के कारण सेब उत्पादकों को हो रहे संभावित नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि इस अनुदान के बंद होने से हिमाचल को सालाना लगभग 10 हजार करोड़ रुपये तक का वित्तीय नुकसान हो सकता है। ऐसे में राज्य सरकार को आगामी बजट में कटौती जैसे कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अनुदान की बहाली की मांग को लेकर ही मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल दिल्ली पहुंचे थे।
बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हुई। प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल राज्यसभा में आरडीजी और एफटीए से हिमाचल को हो रहे नुकसान का मुद्दा

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!