ज्वाली, 19 फरवरी 2026/ मुख्यकार्यालय रिपोर्टर डा़ नवनीत शर्मा
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा हरसर द्वारा गुरुवार को ग्राम पंचायत पनालथ में वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बैंक प्रबंधक कुलभूषण पठानिया ने बैंक से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
इस वित्तीय साक्षरता शिविर में लोगों को बैंक की योजनाओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने अटल पेंशन योजना, पीएम फसल बीमा योजना, विश्वकर्मा योजना, हेल्थ इंश्योरेंस की भी जानकारी दी।
उन्होंने लोगों को डिजिटल लेनदेन सावधानी से करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कभी अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। इस मौके पर मनीष कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

