Reading: एसपी ने चलाई तब्दील एक्सप्रेस कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

एसपी ने चलाई तब्दील एक्सप्रेस कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

RamParkash Vats
1 Min Read

सीतापुर/05/02/202 /रिपोर्टर बिन्दू मौर्या
सीतापुर बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार एवं सुरेश कुमार पटेल को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। वहीं मुकेश वर्मा को सदरपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। लल्ला गोस्वामी को थाना रामपुर कलां का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पीयूष सिंह को रामकोट थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस कदम से जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!