Reading: श्री रामलीला धनुष यज्ञ व रासलीला महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ

श्री रामलीला धनुष यज्ञ व रासलीला महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ

RamParkash Vats
1 Min Read

सीतापुर /5 फरवरी 2026/ रिपोर्टर बिन्दू मौर्या
मछरेहटा सीतापुर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और
लोकपरंपरा के संगम का प्रतीक श्री रामलीला धनुष यज्ञ एवं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य रूप से किया गया। यह महोत्सव चार फरवरी से आठ फरवरी तक श्री मंगलेश्वर बाबा मंदिर प्रांगण (सडिला), विकास खंड मछरेहटा, जनपद सीतापुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र पांडेय ( प्रान्त सह संयोजक बजरंग दल ), आयोजन समिति के पदाधिकारियों व अनेक भक्तों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के प्रत्येक दिन रामलीला व कृष्ण लीला के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, साथ ही भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने वाला बताया। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!