KANGRA 24 JAN 2026,NEWS INDIA AAJ TAK24 OFFICE District Crime Investigation Reporter Dr. Navneet Kumar Sharma
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत CIA विंग नूरपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात कार्रवाई करते हुए चरस की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पुरुष और औरत को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार CIA विंग नूरपुर की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रेन शेल्टर हरसर, तहसील जवाली में दबिश दी गई, जहां चरस की अवैध खरीद-फरोख्त करते हुए दो लोगों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार, निवासी गांव हरसर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा तथा 36 वर्षीय राखी पत्नी अशोक कुमार, निवासी हाउस नंबर-11, वार्ड नंबर-1, सपेरा बस्ती, दोराहा, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है। इस संबंध में थाना जवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी पुलिस जिला नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर CIA विंग नूरपुर ने हरसर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 1 किलो 20 ग्राम चरस की खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

