Reading: राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी

राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर),24-01-2026.S.C.B. अनुज कुमार जैन
विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, महमूदाबाद स्थित एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल परिसर, मोहल्ला रमुआपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम माननीय एस.एस. दिनकर राष्ट्रीय संरक्षक भारत के निर्देशन में तथा माननीया नीतू सिंह दिनकर राष्ट्रीय अध्यक्षा भारत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं माता सरस्वती की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नेताजी को नमन किया तथा माता सरस्वती से ज्ञान, विवेक एवं सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

स अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं तहसील स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), ओम प्रकाश पाण्डेय (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), अनुज कुमार जैन (राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर), ज्योतिष श्रीवास्तव, चक्र सुदर्शन पाण्डेय (प्रदेश न्याय एवं विधि सलाहकार मंत्री), महंत रामभूषण (मंडल अध्यक्ष, लखनऊ), सुधीर कुमार वर्मा (मंडल लेखा कार्यालय प्रभारी), रामानंद शुक्ला (जिला संरक्षक), सुधीर मिश्रा (जिला मीडिया प्रभारी), शिवदास (तहसील संयोजक), अशोक कुमार वर्मा (नगर अध्यक्ष, महमूदाबाद), सपना श्रीवास्तव (युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं बसंत पंचमी के अवसर पर शिक्षा, संस्कृति एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!