Reading: महमूदाबाद को ऐतिहासिक सड़क सौगात

महमूदाबाद को ऐतिहासिक सड़क सौगात

RamParkash Vats
2 Min Read

₹2,736.81 लाख की लागत से दो प्रमुख मार्गों का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार


महमूदाबाद (अवध), सीतापुर 24 Jan 2026,S.C,B. अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। क्षेत्र में ₹2,736.81 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो प्रमुख सड़क मार्गों के विकास कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है, जिससे पूरे इलाके की कनेक्टिविटी, आर्थिक गतिविधियों और जनजीवन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इसी क्रम में चाँदपुर–हटिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती आशा मौर्य द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर ₹1,448.43 लाख रुपये की लागत आएगी, जो वर्षों से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग को आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क में परिवर्तित करेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायिका आशा मौर्य ने कहा कि मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क सुदृढ़ होगा, किसानों, व्यापारियों और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सरल बनेगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के शुभारंभ को महमूदाबाद के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद महमूदाबाद क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित, तेज और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे न केवल जनजीवन आसान होगा बल्कि क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को भी नया विस्तार मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!