Reading: वाहनों में पशुओं की अवैध ढुलाई पर लगाम जरूरी, बार-बार सामने आ रही घटनाएं बनीं चिंता का कारण

वाहनों में पशुओं की अवैध ढुलाई पर लगाम जरूरी, बार-बार सामने आ रही घटनाएं बनीं चिंता का कारण

RamParkash Vats
2 Min Read

क्षेत्र में लगातार पशुओं को वाहनों में पकड़ने की घटनाएं सामने आना एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बनता जा रहा है। यह सिलसिला कोई नया नहीं है, बल्कि लंबे समय से चलता आ रहा है, लेकिन हाल के दिनों में इन मामलों में बढ़ोतरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय की मांग है कि प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान ले और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करे।

कुछ दिन पूर्व ही एक वाहन में गायों को ले जा रहे लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। यह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि इसी बीच राजा का तालाब क्षेत्र में एक और घटना सामने आ गई, जिसने लोगों की चिंताओं को और गहरा कर दिया।

ताजा मामला राजा का तालाब के समीप नकोदर क्षेत्र का है, जहां लोहे की तारों से बंधे दो बैलों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को स्थानीय युवाओं ने रोक लिया। युवाओं को शक था कि पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। चालक ने पुलिस को बताया कि ये बैल आवारा थे और वह उन्हें भरमार से जवाली के पास किसी सुरक्षित खुले क्षेत्र में छोड़ने ले जा रहा था।

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह सामने आया कि बैल वास्तव में आवारा थे और उन्हें फ्लड एरिया में छोड़े जाने की योजना थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम घूमते आवारा बैलों से छोटे बच्चों, महिलाओं और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।उक्त मामले को लेकर एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!