शिमला 21 जनवरी 2026,राज्य ब्यूरो चीफ विजय समयाल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश एक्स-सर्विसमैन कॉर्पोरेशन, हमीरपुर द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने में पूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के सम्मान, कल्याण और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा इसके लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश एक्स-सर्विसमैन कॉर्पोरेशन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को रोजगार, पुनर्वास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल प्यार सिंह अत्री भी उपस्थित रहे। उन्होंने कॉर्पोरेशन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

