Reading: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा लब द्वारा लब बाजार में  एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा लब द्वारा लब बाजार में  एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन

RamParkash Vats
1 Min Read
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा लब द्वारा लब बाजार में  एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन के बाद सामूहिक चित्र।

जवाली, (कांगड़ा ) 21/01/2026/DR N K SHARMA:कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा लब द्वारा लब बाजार में  एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बैंक प्रबंधक विजय सिंह व सहायक प्रबंधक  गणेश कुमार ने बैंक से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस वित्तीय साक्षरता शिविर में लोगों को बैंक की योजनाओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने अटल पेंशन योजना, पीएम फसल बीमा योजना, विश्वकर्मा योजना, हेल्थ इंश्योरेंस की भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को डिजिटल लेनदेन सावधानी से करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कभी अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। इस मौके पर राजिंदर कुमार राजू, राम कुमार शर्मा, राकेश कुमार, राम कुमार मौजूद रहे।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की शाखा लब द्वारा लब बाजार में  एक वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन के बाद सामूहिक चित्र।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!