Reading: शिक्षा सुधार सरकार की प्राथमिकता, ज्वाली में करोड़ों की विकास योजनाएं प्रगति पर: प्रो. चंद्र कुमार

शिक्षा सुधार सरकार की प्राथमिकता, ज्वाली में करोड़ों की विकास योजनाएं प्रगति पर: प्रो. चंद्र कुमार

RamParkash Vats
2 Min Read

JAWALI/28/12/2025/REPORTAR DR. N.K. SHARMA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर जवाली के अधीन महाराणा प्रताप भवन लब में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम भरमाड के संचालक महंत राघवानंद महाराज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि आरएसएस प्रांत गौ सेवा प्रमुख बालकृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक भीखम सिंह पगड़ोत्रा सहित लोगों द्वारा मुख्यातिथि व वक्ता का जोरदार स्वागत किया गया। भजन मंडली द्वारा कीर्तन किया गया। मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। तदोपरांत ध्वजारोहण किया गया। मुख्यातिथि ने भारत माता के चित्र समक्ष ज्योति प्रज्वलित की। अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम भरमाड के संचालक महंत राघवानंद महाराज ने कहा कि सनातन से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सनातन धर्म मानवता का संदेश देने वाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं व हिंदुओं को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय धर्म और संस्कृति की रक्षा का स्वर्ण अवसर है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं जागृत होकर दूसरों को भी जागृत करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता संजय गुलेरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार, मंडलाध्यक्ष डॉक्टर राजिंदर सिंह, महामंत्री सुलक्षण शर्मा कौल, भाजयुमो जिला महामंत्री शिंटू ठाकुर, चैन सिंह पगड़ोत्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!