Reading: महमूदाबाद के दरियापुर में रावण दहन के साथ तीन दिवसीय दशहरा मेले का समापन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

महमूदाबाद के दरियापुर में रावण दहन के साथ तीन दिवसीय दशहरा मेले का समापन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर। थाना महमूदाबाद क्षेत्र के दरियापुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा मेले का सोमवार, 26 अक्टूबर को रावण दहन के साथ समापन हो गया। शाम करीब छह बजे रावण दहन किया गया। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।

मेला अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि दशहरा मेले का आयोजन 24 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होकर 26 अक्टूबर, सोमवार तक चला। तीन दिनों तक चले इस आयोजन का समापन सोमवार शाम रावण दहन के साथ किया गया। कार्यक्रम में महमूदाबाद की भाजपा विधायक आशा मौर्य, समाजसेवी रवि अवस्थी, दरियापुर प्रधान प्रतिनिधि सुरेश सिंह, श्रवण यादव, ओम प्रकाश रावत उर्फ गुड्डू भाई, संतोष चौहान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मेला : मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस चौकी सिरौली के प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी और पुलिस चौकी ऊंचागांव के प्रभारी नियाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

इस दौरान हेड कांस्टेबल राम स्वरूप यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार, रवि, मोहम्मद खालिद, अभिषेक तिवारी, विपिन कुमार, अमित अहिरवार तथा महिला कांस्टेबल मोना यादव और गुंजन कश्यप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस बल ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाई।

मेला अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन की सराहना की: मेला अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय दशहरा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की सक्रियता की सराहना की। साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के निर्देशों एवं कर्तव्यों के प्रति उनकी सख्ती की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से मेले का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हो सका।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!