वाल्मीकि पार्क में नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन और पूर्व पार्षद गौरव महाजन ने ध्वजारोहण कर दी शुभकामनाएं

नूरपुर से विनय महाजन
नूरपुर। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड नंबर 4 स्थित मिनी सचिवालय के समीप वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन और पूर्व नगर पार्षद गौरव महाजन ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और समाज को दिए गए संदेशों को स्मरण किया गया। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सदाचार, समानता, मानवता और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।इस अवसर पर पर्व को सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम की जानकारी नीलकमल द्वारा दी गई।

