महमूदाबाद, सीतापुर26:12:2025/अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो
व्यापार मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी तथा जयसवाल मेडिकल स्टोर (सरकारी बस स्टॉप, महमूदाबाद) के संचालक पंकज जयसवाल की स्वर्गीय माता श्रीमती विमला देवी जयसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा द्वारा रामकुंड चौराहे पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन पैकेट वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा की भावना को सराहते हुए उपस्थित जनों ने स्वर्गीय विमला देवी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अहमद अंसारी, ललित श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजेश वर्मा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा सहित पंकज जयसवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

