महमूदाबाद (सीतापुर)/26:12;2025प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
मां संकटा देवी मन्दिर परिसर स्थित सत्संग भवन में गुरुवार को सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षकों के बेसिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन लखनऊ, झांसी, हरदोई, बाराबंकी व सीतापुर जनपदों से आए कुल 85 प्रशिक्षकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। इस अवसर पर सीओ श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा की भावना को विकसित करता है। शिविर, साहसिक गतिविधियों एवं प्राथमिक चिकित्सा के माध्यम से युवाओं को जीवनोपयोगी कौशल सिखाकर जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षार्थियों का पंजीकरण, टोली निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा गीत एवं प्रार्थना के साथ हुई। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड आर.के. वाजपेयी द्वारा माल्यार्पण एवं स्कार्फ पहनाकर किया गया।

इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, आशीष पांडेय, रूपेश अवस्थी, नीरज पांडेय, जिला आयुक्त कब विनय शुक्ल, वरिष्ठ ट्रेनर अनिल बंशवार, पुष्पराज सिंह, अभिषेक कुमार, दीपक राठौर, संजय कश्यप, आकांक्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

