Reading: शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन-रविवार से 24 अक्टूबर तक

शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन-रविवार से 24 अक्टूबर तक

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन: नूरपुर शिव मंदिर छतरोली में सात दिवसीय सरल श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रविवार से 24 अक्टूबर तक किया जायेगा l इस उपलक्ष्य पर शनिवार को आज एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया l सभी कलशों में पवित्र जल भरकर भजन कीर्तन करते हुए नगर परिक्रमा के लिए विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया l

इस दौरान समूचा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंग गया l शिव मंडल छतरोली एवं कथा आयोजकों ईश्वर दास, प्रभात सिंह, करतार सिंह,बाल कृष्ण,केवल कृष्ण, देस राज,नरेंद्र शर्मा,दीप राज, राकेश कुमार,अश्वनी शर्मा, विपन शर्मा, महिंदर सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश चौधरी आदि ने बताया कि कथा रविवार को 12 बजे से लेकर चार बजे तक 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी l

24 अक्टूबर को कथा का भोग डाला जायेगा इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा ! कथा व्यास बैष्णव विरक्त मंडल के श्रीमहंत सुश्री अमृतलता दास जी महाराज अपनी मधुर वाणी से संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का बखान करेंगे l शिव मंडल सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर भाग का आग्रह किया है !

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!