Reading: गोरखनाथ भागवत कार्यक्रम में ट्रस्ट की अहम बैठक, महंत राम भूषण बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष

गोरखनाथ भागवत कार्यक्रम में ट्रस्ट की अहम बैठक, महंत राम भूषण बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर22/12/2025/ S.C.B.अनुज कुमार जैन
ग्राम असैसा, ब्लॉक पहला में आयोजित गोरखनाथ भागवत कार्यक्रम के अवसर पर विश्व अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीया नीतू सिंह दिनकर के निर्देशन में किया गया,

जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर ने की। इस बैठक में ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल, कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों तथा कानून और अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए महंत राम भूषण (निवासी ग्राम कन्नपुर धाम) को लखनऊ मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की जानकारी दी। इस घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि महंत राम भूषण के नेतृत्व में लखनऊ मंडल में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक न्याय, विधिक सहायता और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर अनुज कुमार जैन (न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख), ज्योतिष श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कल्याण सचिव), रामानंद शुक्ला (जिला संरक्षक), सुधीर चौहान (जिला प्रभारी), सुधीर वर्मा (मंडल लेखाकार, लखनऊ), सुधीर कुमार मिश्रा (मीडिया प्रभारी), शिव कैलाश (जिला उपाध्यक्ष) सहित रोहित मिश्रा, प्रताप नारायण वर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, अनिल वर्मा, विवेक विश्वकर्मा, अवधेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राम लखन यादव (ग्राम प्रधान) समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!