Reading: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी सत्ता और विपक्ष के तीखे टकराव के नाम रहा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी सत्ता और विपक्ष के तीखे टकराव के नाम रहा।

RamParkash Vats
2 Min Read

तपोवन (धर्मशाला)SCB, Vijay Samyal। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी सत्ता और विपक्ष के तीखे टकराव के नाम रहा। कार्यवाही शुरू होते ही नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर अधूरी चर्चा पूरी करने को लेकर दोनों पक्ष आमने–सामने आ गए। करीब 35 मिनट तक चली गर्मागर्म बहस के बाद स्पीकर ने साफ कर दिया कि सदन में पहले स्थगन प्रस्ताव पर ही चर्चा जारी रहेगी। इसी बीच पंचायत चुनावों पर बयान देते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम लेने पर भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

दोपहर की बैठक में भी माहौल शांत नहीं हुआ। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंत्री नेगी के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि यदि यही रवैया रहा तो विपक्ष सहयोग नहीं करेगा। विपक्ष ने 11 दिसंबर को मंडी में सरकार के प्रस्तावित जश्न पर भी सवाल उठाते हुए इसे आर्थिक संकट में फंसे प्रदेश के लिए अनुचित बताया। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से विधायक संजय अवस्थी ने विपक्ष पर सदन का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर सरकार गंभीर है तथा कानूनी–तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!