Reading: मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प, निष्क्रिय सदस्यों पर कार्रवाई का निर्णय

मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प, निष्क्रिय सदस्यों पर कार्रवाई का निर्णय

RamParkash Vats
4 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर:राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की मासिक बैठक रविवार को राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, महमूदाबाद परिसर स्थित एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुआपुर में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्षा नीतू सिंह दिनकर के निर्देशन, राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर के मार्गदर्शन एवं जिला संरक्षक रामानंद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मौलिक अधिकारों एवं मानवाधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज एडिटर अनुज कुमार जैन ने कहा कि समाज में लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें विधिवत सुना जाएगा और संस्था के माध्यम से उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा
ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष आदित्य कुमार वर्मा ने अधिक से अधिक नए सदस्यों को संस्था से जोड़ने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि संस्था के सक्रिय सदस्यों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि निष्क्रिय रहने वाले अथवा नियमित बैठकों में उपस्थित न होने वाले सदस्यों के विरुद्ध संस्था के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


जिला महामंत्री दीपक यादव ने कहा कि चौपालों एवं बैनरों के माध्यम से आमजन को उनके मौलिक एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं तहसील उपाध्यक्ष महमूदाबाद, युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा की राम कुमारी ने महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समाधान कराने की बात कही।
बैठक के दौरान विपिन कुमार राजवंशी को विधानसभा लहरपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा गिरिजा देवी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रेउसा; प्रियांशी, ब्लॉक सदस्य प्रथम (युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा); तथा राम हुसैनी, ब्लॉक महमूदाबाद सदस्य को संस्था का परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में हेतमापुर धाम से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा संत-महंत एवं उपस्थित अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों को लेकर वार्ता की गई। इस दौरान हनुमान मंदिर, मस्जिद के एक हिस्से तथा एक्सचेंज/टावर से संबंधित विषयों पर जानकारी ली गई। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्य प्रगति पर होने तथा बाबा नारायण दास धाम का मंदिर सुरक्षित होने की जानकारी दी गई।
बैठक में संस्था की गतिविधियों में निष्क्रिय पाए गए कुछ सदस्यों के संबंध में भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। दीपक कुमार मौर्य, नगर अध्यक्ष बिसवां; तीरथ राम, ब्लॉक सदस्य; बिंदु सागर; शिवांग मिश्रा; दिलीप वर्मा; सुशील वर्मा; तथा विनीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिसवां सहित संबंधित सदस्यों की सदस्यता समाप्त किए जाने का निर्णय लिया गया। संबंधित सदस्यों से संस्था के परिचय पत्र/आईडी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महासचिव तेज भान सिंह यादव, सुधीर कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, शिवदास, बाबूराम, कमलेश, महावीर, राम नारायण वर्मा, अवधेश, रामविलास, उषा देवी, प्रियांशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मानवाधिकारों की रक्षा, मौलिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!