Reading: हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो हम भी पूरी शिद्दत के साथ निभायेंगे

हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो हम भी पूरी शिद्दत के साथ निभायेंगे

RamParkash Vats
2 Min Read

शिलाई : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की है, लेकिन जनता के ज़हन में आज भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई विकास योजनाओं का ही जिक्र होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई नई योजना बनाई ही नहीं, ऐसे में जनता भला क्या याद रखेगी। हम सत्ता में हैं या नहीं यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों में रहना बड़ी बात है। जब हाटी ने रिश्ता जोड़ लिया है तो हम उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार काम करने के लिए नहीं, बल्कि बदले की भावना से विकास कार्यों को बंद करने और तालाबंदी करने के लिए जानी जा रही है। सरकार ने बजट प्रावधान और जनता की मांग पर खोले गए लगभग ढाई हजार शैक्षणिक व प्रशासनिक संस्थानों को ताले लटका दिए, क्योंकि मुख्यमंत्री को लगता है कि जब सत्ता में वापस लौटना ही नहीं है तो विकास क्यों कराया जाए।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री सुक्खू केवल भाजपा के गुट गिनते रह गए, जबकि भाजपा ने अपनी विचारधारा के 80 प्रतिशत3 जनप्रतिनिधियों को जीत दिलाई और 11 में से 10 जिला परिषदों व तीन नगर निगमों पर परचम लहराया। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान खड़गे और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री की क्लास ली, जिसमें अपनी विफलता छिपाने के लिए सुक्खू ने मंत्रियों पर कसूर मढ़ा, लेकिन मंत्रियों ने सीधे मुख्यमंत्री को हार का जिम्मेदार ठहराकर उन्हें पद से हटाने तक की सिफारिश कर दी है। अब तिलमिलाए मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में लगे हैं

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!