Reading: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को महमूदाबाद कोतवाली में जिले के आला अधिकारियों ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को लंबित न रखा जाए और राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से मामलों का निस्तारण करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों में निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!