महमूदाबाद (सीतापुर):19/10/2025/S.C.B.अनुज कुमार जैन

सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महमूदाबाद के सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में दीपावली के पावन अवसर पर भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, मां शारदे और मां भारती की प्रतिमाओं पर पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित कर की गई

कार्यक्रम का शुभारंभ सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रशासन मंडल के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश शासन के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में क्लास-वन अधिकारी श्रीकृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, चेयरमैन डॉ. हरिश्चंद्र, एवं डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया

रामलीला मंचन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं शशांक, शिव, शुभम, नैमिष, अमित, अंश, लकी, अनुराधा, सौम्या, श्रद्धा आदि ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, बजरंगबली और रावण जैसे पात्रों की भूमिकाएं निभाईं। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सभी अतिथियों और अभिभावकों ने जमकर सराहना की।

प्रशासन मंडल के प्रमुख श्रीकृष्ण कुमार ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज को मर्यादा, धर्म और सत्य की सीख देने वाला सांस्कृतिक माध्यम है।

चेयरमैन डॉ. हरिश्चंद्र ने कहा कि इस परंपरा से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि संघर्षों के बावजूद अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और अंततः सत्य की ही विजय होती है।

वहीं, डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।दीपावली उत्सव के अवसर पर संस्थान के विभिन्न कॉलेजों — सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, सेठ रामगुलाम डिग्री कॉलेज और सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई — के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल सुधीर कुमार, वाइस प्रिंसिपल अश्विनी कुमार, कार्यालय अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर दुर्गेश कुमार, कोऑर्डिनेटर एवं फील्ड ऑफिसर उमेश कुमार, रीता चिकित्सा सेवा केंद्र, वेदांता मोशन पिक्चर्स एंड एडवरटाइजिंग के प्रभारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

