Reading: दाड़लाघाट पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा सहित चार गिरफ्तार

दाड़लाघाट पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा सहित चार गिरफ्तार

RamParkash Vats
2 Min Read

Shimla/दाड़लाघाट, 19 अक्टूबर 2025 /SCB Vijay Samyal

हिमाचल प्रदेश में बढता नशों के प्रचलन से कोई भी गांव शहर आछूता नहीं है। और चिंता का विषय है। पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने स्यार काटली क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम वैटरनरी मोड़ के पास गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि स्यार काटली के एक मकान में किराए पर रहने वाले अंकुश कौशल और शिवानी अपने कमरे में हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे हैं।सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में आरोपियों के कमरे से 29.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।इसी बीच, दाड़लाघाट पुलिस ने सुल्ली अम्बुजा कंपनी के कोयला यार्ड में एक ट्रक से दो अन्य युवकों को भी चिट्टा के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, ट्रक का चालक और उसका साथी स्थानीय युवकों को चिट्टा बेच रहे थे। कार्रवाई में कमल देव, निवासी गांव धोबटन, और राहुल ठाकुर, निवासी गांव बडाल को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस नशे के मामलों पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें।इस तरह, दाड़लाघाट पुलिस की कार्रवाई से दो अलग-अलग घटनाओं में कुल चार आरोपी चिट्टा के साथ गिरफ्तार किए गए और नशे के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!