Reading: थाना संदना में समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

थाना संदना में समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर/11/10/2025/ रिपोर्टर अंकिता चतुर्वेदी

हमूदाबाद (सीतापुर)थाना संदना में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार एवं उपनिरीक्षक मोहम्मद अबु कासिम ने जनता की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े तथा राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए मौके पर कई प्रकरणों का निस्तारण भी कराया।

थानाध्यक्ष कटियार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!