Reading: रामलीला मंचन में शिक्षक अमित कुमार का किरदार लाजवाब15 वर्षों से निभा रहे दशरथ और मेघनाद की भूमिका

रामलीला मंचन में शिक्षक अमित कुमार का किरदार लाजवाब15 वर्षों से निभा रहे दशरथ और मेघनाद की भूमिका

RamParkash Vats
1 Min Read

ज्वाली/08/0/10/2025/संपादक राम प्रकाश वत्स । उपमंडल जवाली में लक्ष्मी नारायण क्लब के तत्वावधान आयोजित शहर की मशहूर रामलीला मंचन में सभी कलाकारों का किरदार सराहनीय रहा। क्लब के सदस्य एवं पेशे से शिक्षक अमित कुमार ने इस बार भी दशरथ और मेघनाद की भूमिका निभाकर अपनी छाप छोड़ी।

उनका भावुक संवाद हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। अमित कुमार को लक्ष्मी नारायण क्लब की ओर से सम्मानित भी किया गया है। अमित कुमार पेशे से शिक्षक है और बतौर प्रवक्ता इतिहास अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी लक्ष्मी नारायण क्लब के तत्वावधान आयोजित शहर की मशहूर रामलीला में 50 वर्षों तक लक्ष्मण का किरदार निभा चुके हैं।

उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को छोटे-छोटे मंचों से अपनी पहचान बनानी चाहिए और जब भी अवसर मिले अपना किरदार अवश्य निभाना चाहिए। अमित कुमार ने इतिहास में मास्टर डिग्री की है और साथ ही बीएड और एमएड भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से किया है। उनका मुख्य खेल बैडमिंटन है और वे स्वयं नेशनल लेवल के खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!