राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
महमूदाराज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैनबाद के रोडवेज बस अड्डा चौराहे के निकट नो वेंडिंग जोन में लगने वाले ठेलों और अस्थायी दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई। उपजिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह ने मौके पर पहुंचकर ठेला मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे सार्वजनिक मार्ग अथवा फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर आम रास्ता अवरुद्ध न करें।
एसडीएम ने कहा कि यदि दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाली महमूदाबाद के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

