महमूदाबाद, सीतापुर/07/10/2025/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद (एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुवापुर परिसर में) मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गय।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संरक्षक एस. एस. दिनकर ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सुधीर कुमार वर्मा (मंडल लेखाकार) ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं महाकाव्य रामायण की रचना से समाज को मिली प्रेरणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), अनुज कुमार जैन (राष्ट्रीय न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख), ओम प्रकाश पांडेय (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), शिवदास (तहसील संयोजक, महमूदाबाद), काशिफ खान कादरी (प्रधानाध्यापक, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल), पिंकी देवी, प्रियंका गुप्ता, राहुल रस्तोगी, अमित कुमार वर्मा समेत ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता, समानता एवं मानवता के प्रसार का संकल्प लिया गया।

