Reading: जवाली में धू-धू कर जली बुराई, सत्य की हुई जीत

जवाली में धू-धू कर जली बुराई, सत्य की हुई जीत

RamParkash Vats
2 Min Read

जवाली,03/10/2025/ (राम प्रकाश वत्स): नगर पंचायत जवाली के अधीन आरा मैदान जवाली में उपमंडल स्तरीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लक्ष्मी नारायण मंदिर जवाली में मुख्यातिथि डॉ राजीव भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पगड़ी पहनाई गई तथा जवाली बाजार में ढोल बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

दिनभर भव्य झांकियां निकाली गईं तथा शाम को भगवान श्रीराम व लंकापति रावण के बीच युद्ध हुआ। दोनों योद्धाओं ने एक-दूसरे पर एक से बढ़कर एक महाशस्त्र का प्रयोग किया। लंकापति रावण ने दिव्य शक्तियों व मायावी शक्तियों का भी प्रयोग किया।

आखिरकार भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर दिया जिससे अच्छाई की जीत हुई। लंकापति रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को जलाया गया।

श्री लक्ष्मी नारायण ड्रामाट्रिक क्लब जवाली के अध्यक्ष शिव कुमार नीलू सहित सदस्यों ने मुख्यातिथि सांसद डॉ राजीव भारद्वाज को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाइट: डॉ राजीव भारद्वाज, सांसद कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र।मुख्यातिथि सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि दशहरा अच्छाई की जीत का पर्व है

जिससे हमें यही प्रेरणा मिलती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली हो लेकिन जीत अच्छाई की ही होती है। उन्होंने कहा कि हमें नशा जैसी प्रवृति को भी दूर करना है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!