महमूदाबाद सीतापुर/03/10/2025/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

*महमूदाबाद में हुआ रावण दहन, संकटा देवी मन्दिर में रामलीला का हुआ भव्य समापन*राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैनमहमूदाबाद (सीतापुर)।असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक राम-रावण युद्ध का मंचन महमूदाबाद स्थित मां संकटा देवी मन्दिर के सांस्कृतिक मंच पर बाल कलाकारों द्वारा किया गया। तीन दिवसीय रामलीला के अंतिम दृश्य में रावण व कुम्भकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन हुआ,

जिसे देखने के लिए क्षेत्र भर से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे।रामलीला के मंचन के दौरान हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
वहीं, राम-रावण युद्ध का रोमांचक मंचन और विभीषण द्वारा रावण की नाभि में अमृत की जानकारी देने के बाद राम द्वारा रावण का वध करने का दृश्य बेहद प्रभावशाली रहा। इसके बाद राम ने अग्निबाण चलाकर रावण व कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया।
रावण दहन के उपरांत पुतलों की लकड़ियां लोग घर ले जाने के लिए उत्सुक दिखे। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर, कोतवाल अनिल सिंह व पुलिस बल तथा पीएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली,
वहीं दमकल विभाग की टीम भी मुस्तैद रही।समापन अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश वाजपेयी, नारायण दास अग्रवाल, शिवदास पुरवार, शिवम विक्रांत, अशोक नाग, कौशल गुप्त, रमा कश्यप, राजकुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मोहन प्रसाद बारी, गौरव मिश्र, दक्ष पांडेय, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

