


Bharmar 01/10/2025/Ram Parkash
भरमाड सिद्ध बाबा शिब्बो थान की पावन धरा पर बुधवार रात्रि रामभक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिला। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला के मंचन ने वातावरण को धर्ममय बना दिया। ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे और भगवान की कथा का रसपान कर भाव-विभोर हो उठे।



कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार के मंचन से हुई, जहाँ श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का दृश्य इतना गरिमामय था कि श्रद्धालुओं के नेत्र भावुक हो उठे। “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष ने आकाश को गूंजा दिया।

इसके विपरीत रावण दरबार का दृश्य भी भव्यता और ऐश्वर्य से परिपूर्ण रहा। राक्षसराज रावण के शौर्यपूर्ण संवादों और सुनियोजित अभिनय ने मंच पर उसकी दैत्य शक्ति का दर्शन कराया।


