Reading: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना संदना पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना संदना पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

RamParkash Vats
1 Min Read

सीतापुरथाना संदना,29/09/2025/प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

सीतापुर। थाना संदना पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत प्रबुद्ध अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में थाना इंचार्ज अरविंद कटिया के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने लगभग 130 से अधिक छात्राओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ दीं।

इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे
1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन),
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन),
112, 102, 108, 181, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं की काउंसलिंग कर उनकी समस्याएँ सुनी गईं और उन्हें महिलाओं पर होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सीख दी गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कन्या सुमंगला योजना और विधवा पेंशन योजना जैसी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। गोष्ठी के अंत में छात्राओं को 130 पम्पलेट वितरित किए गए।

इस दौरान एंटी रोमियो टीम के सदस्य – मो0 कासिम, मो0 इस्लाम, शिव बहादुर सरोज, स्वाति पांडेय, कामिनी शर्मा, रचना शर्मा, आलोक, शिवशंकर गुप्ता, ललित मोहन, अंकित सागर, मनोज सिंह और विनोद चाहर मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!