महमूदाबाद, सीतापुर29/09/2025,राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
अमर बापू शिक्षा निकेतन विद्यालय पर एक विवादित कृत्य को लेकर मामला गरमा गया है। आरोप है कि विद्यालय में बच्चों से उनकी इच्छा के विपरीत गैर-धर्म संबंधी बातें लिखवाई गईं, जिससे न सिर्फ छात्र की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, बल्कि समाज के सौहार्दपूर्ण वातावरण पर भी आंच आई है।

विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को “अत्यंत निंदनीय एवं घृणित” बताते हुए उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को एक पत्र सौंपा है। संगठन ने कहा कि यह कृत्य एक बालक की मानसिकता और उसके धर्म के प्रति विश्वास पर कुठाराघात है।
विहिप पदाधिकारियों ने मांग की है कि विद्यालय पर कठोर कार्रवाई करते हुए उसकी मान्यता निरस्त की जाए तथा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी संस्था इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

