महमूदाबाद, सीतापुर,राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व विधायिका श्रीमती आशा मौर्या ने सोमवार को महमूदाबाद नगर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर व्यापारियों से संवाद किया और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किए गए GST दरों में सुधार और कटौती के निर्णय पर चर्चा की।

विधायिका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और छोटे व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं दोनों को सीधा लाभ पहुँचे। उन्होंने बताया कि GST दरों में कमी से अब आमजन की जेब पर बोझ घटेगा, वहीं व्यापारियों के लिए कारोबार और भी सरल और पारदर्शी होगा।

श्रीमती मौर्या ने उदाहरण देते हुए कहा कि रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं और आवश्यक सामानों की कीमतों में आई कमी से आम परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर मध्यम वर्ग और छोटे दुकानदार इस सुधार का असर तुरंत महसूस करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुधारों से बाजार में खरीद-बिक्री का माहौल और बेहतर होगा तथा व्यापारियों का विश्वास सरकार पर और मजबूत होगा।

बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों ने विधायिका का गर्मजोशी से स्वागत किया और केंद्र सरकार के इस निर्णय की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि GST सुधारों से उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और इससे उनका व्यापारिक बोझ घटा है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि आम जनता को भी वस्तुओं के दामों में कमी का फायदा मिल रहा है।

व्यापारियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सुधारात्मक कदम “व्यापार और जनजीवन दोनों के लिए लाभकारी” साबित होगा।इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं आमजन भी मौजूद रहे।

