Reading: केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझीकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझीकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया

RamParkash Vats
2 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्पीड, स्केल और स्कोप के विजन को फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (एफटीआई-टीटीपी) में एकीकृत किया गया है, और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के प्रयासों का अगला चरण आज से शुरू हो रहा है।

एफटीआई-टीटीपी न केवल यात्रियों की सुविधा में सुधार करेगा बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

एफटीआई-टीटीपी की शुरुआत से यात्री लंबी कतारों, मैनुअल चेकिंग और देरी से बच सकते हैं और केवल 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लीयरेंस प्राप्त कर सकते हैं।

2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से, अंतर्राष्ट्रीय यात्री यातायात में वृद्धि हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और तकनीक-आधारित आव्रजन प्रक्रिया प्रदान करेगी। इससे भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारकों को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि अब केवल पासपोर्ट स्कैन और बायोमेट्रिक सत्यापन से 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लियरेंस संभव होगा।

शाह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पीड, स्केल और स्कोप विजन के अनुरूप बताया और कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को और आसान बनाकर अधिकतम यात्रियों तक इस सुविधा को पहुँचाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अब 13 हवाई अड्डों पर लागू हो चुका है और जल्द ही नवी मुंबई व जेवर हवाई अड्डों पर भी शुरू होगा। अब तक 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 2.65 लाख लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। शाह ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत से विदेश जाने वाले और भारत आने वाले यात्रियों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऐसे में यह कार्यक्रम न केवल यात्री सुविधा को बढ़ाएगा बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मज़बूत करेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!