दिल्ली, 11 अगस्त 2025, (NIAT) संपादन राम प्रकाश वत्स
भारतीय रेल का कहना है कि मांग बढ़ने पर और वैगन जोड़े जाएंगे, 13 सितंबर से कश्मीर के बड़गाम और दिल्ली के आदर्श नगर के बीच दैनिक पार्सल ट्रेन शुरू की जाएगीप्रविष्टि तिथि: 11 SEP 2025 1:43PM by PIB Delhiकश्मीर घाटी के फल उत्पादकों की अपनी उपज दिल्ली के प्रमुख बाज़ारों तक भेजने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने सकारात्मक कदम उठाया है।भारतीय रेल ने सेबों के परिवहन के लिए दो पार्सल वैन (एलवीपीएच कोच) उपलब्ध कराए हैं। इन पार्सल वैन में आज लोडिंग की जाएगी और प्रत्येक वैन 23 मीट्रिक टन सेब ले जा सकेगी। मांग बढ़ने पर भारतीय रेल अतिरिक्त पार्सल वैन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और जम्मू संभाग के मंडल रेल प्रबंधक राज्य के बागवानी विभाग के अधिकारियों, फल उत्पादक संघों और व्यापारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

