Reading: बीसवें वर्ष में पहुंचा श्री गणेश पूजन महोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता’संस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

बीसवें वर्ष में पहुंचा श्री गणेश पूजन महोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता’संस्कृति कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

RamParkash Vats
2 Min Read

श्री गणेश पूजन महोत्सव की शुरुआत कभी छोटे स्वरूप में स्वर्णकार धर्मशाला में श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन के साथ हुई थी। श्रद्धालुओं के सहयोग और आयोजन समिति के प्रयासों से यह महोत्सव आज अपने भव्य स्वरूप में पहुंचकर 20वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

मनोहर लॉन में आयोजित श्री गणेश पूजन महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकालीन पूजन-अर्चन के साथ विधिवत आरती की जा रही है। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे हैं।

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, पंडित संतोषी लाल इंटर कॉलेज, प्रकाश इंटर कॉलेज तथा सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

बच्चों ने अपनी आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियों और प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने जमकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्री गणेश पूजन महोत्सव समिति के अध्यक्ष रितेश रस्तोगी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें रचनात्मकता एवं संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!