Reading: संगठित कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : अचिन मेहरोत्रा

संगठित कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : अचिन मेहरोत्रा

RamParkash Vats
2 Min Read
  • मन की बात कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को साध रही भाजपा
  • प्रवास पर पहुंचे भाजपा नेता, रणनीति बनाने में जुटे

Mahmudabad Sitapur,30/08/2025,राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं का संगठन है। यह बात भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के मानपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जिस संगठन के कार्यकर्ता सजग और सक्रिय रहते हैं, वह संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। भाजपा का कार्यकर्ता संगठित और सशक्त है, यही पार्टी की असली शक्ति है।

मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुमुखी विकास हो रहा है। गरीबों का उत्थान, युवाओं को रोजगार, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास तथा सबका साथ–सबका विकास की नीति ने भाजपा को जन-जन से जोड़ा है। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनविश्वास हासिल कर रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही संगठन को मजबूती देने और आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला महामंत्री रमेश भार्गव दीपू, मंडल अध्यक्ष अरविंद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव चरण मिश्रा, किशोरी लाल शुक्ला, उत्तम वर्मा, अनुज शुक्ला, मानपुर संघ अध्यक्ष अतुल गुप्ता, मंडल महामंत्री कुंवर गणेश शुक्ला, सौरभ शुक्ला सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!