Reading: 2025 आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा भारत अब अंतरिक्ष इतिहास में भी स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है।

2025 आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा भारत अब अंतरिक्ष इतिहास में भी स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है।

RamParkash Vats
2 Min Read

दिल्ली, 21/08/2025, ससंपादन राम प्रकाश वत्स

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।रक्षा मंत्री ने कहा कि शुक्ला की यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्षीय सपनों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुक्ला द्वारा कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों की सराहना की और उन्हें भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान यात्रा का मील का पत्थर बताया।बाद में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में श्री सिंह ने लिखा—”मैंने ग्रुप कैप्टन शुक्ला से उनकी प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उनकी सफलता गगनयान मिशन और भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों को और मजबूती देगी।”उन्होंने इस अवसर पर भारतीय वायु सेना (IAF) की उस महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों का चयन, कठोर प्रशिक्षण और इसरो के साथ समन्वय शामिल है

। रक्षा मंत्री ने कहा कि IAF की पेशेवर क्षमता और इसरो की वैज्ञानिक दक्षता मिलकर भारत को मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में विश्व पटल पर और सशक्त बनाएगी।चंद्रमा और मंगल की सफल यात्राओं के बाद अब भारत अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आईएसएस पर ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह सफल उपस्थिति न सिर्फ़ भारत की अंतरिक्ष क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह इसरो, भारतीय वायुसेना और राष्ट्रीय वैज्ञानिक शक्ति के सामूहिक प्रयास का गौरवपूर्ण प्रतीक भी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!