Reading: दी भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भरमाड़ मैं आज इफको उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया

दी भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भरमाड़ मैं आज इफको उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया

RamParkash Vats
2 Min Read

भरमाड, 21/08/2025,

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत दी भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भरमाड़ मैं आज इफको उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 लोगों नै भाग लिया !

इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने विक्रेताओं को इफको उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, संतुलित मात्रा में खाद देने, मिट्टी परीक्षण के महत्व तथा किसानों को सही परामर्श देने संबंधी विशेष जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि उर्वरकों के सही उपयोग से न केवल उत्पादन बढ़ता है बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है।

शिविर में सहकारी समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय विक्रेताओं और किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने ज्ञानवर्धन के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर डा० सुधीर सिंह कटियार (राज्य विपणन प्रबंधक इफको हिमाचल प्रदेश, कर्ण ओबराय डैलिगेट डायरेक्टर हिमफैड इफको , श्रेय सूद क्षेत्रीय अधिकारी इफको कांगड़ा , एडीओ फतेहपुर सुनीता वालिया, भरमाड़ सचिव हरदेव सिंह , पल्ली बनाल सभा समिति सचिव सुशील कुमार , प्रधान सुशील कुमार पंचायत भरमाड़ , पूर्व सभा सचिव शेर सिंह , किसान पवन कुमार खट्टा , सुभाष चंद टैंव रोशन खट्टा , राजेश कतनौरिया सहित कई अन्य किसान भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!