Reading: गांव झराड़ निवासी अर्जुन सिंह ने स्वास्थ्य उप केंद्र बंडेरू के लिए दी भूमि दान*

गांव झराड़ निवासी अर्जुन सिंह ने स्वास्थ्य उप केंद्र बंडेरू के लिए दी भूमि दान*

RamParkash Vats
2 Min Read

जवाली, 21 अगस्त 2025 राम प्रकाश वत्स

*गांव झराड़ निवासी अर्जुन सिंह ने स्वास्थ्य उप केंद्र बंडेरू के लिए दी भूमि दान* उपमंडल ज्वाली के तहत आने वाले गांव झराड़ के निवासी अर्जुन सिंह सपुत्र बलदेव सिंह ने समाजहित में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य उप केंद्र बंडेरू के लिए लगभग आठ मरले भूमि दान की है। उनका यह योगदान क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। भूमि दान के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नाना के प्रधान जनक सिंह, समाजसेवी सुभाष चंद्र, अभय सिंह, पटवारी मानसिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद व रविंद्र कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवानी और बिंदु कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अर्जुन सिंह की इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद और रविंद्र कुमार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से तथा खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सुरियां डॉक्टर अमन दुआ की ओर से अर्जुन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह द्वारा दान की गई भूमि पर शीघ्र ही स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। ग्राम प्रधान जनक सिंह ने भी कहा कि गांव झराड़ के अर्जुन सिंह का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार रहेगा। समाजसेवी सुभाष चंद्र ने इसे “जनहित में अमूल्य योगदान” बताते हुए कहा कि आज के समय में जब लोग अपनी जमीन संभाल कर रखना चाहते हैं, वहीं अर्जुन सिंह ने समाज के हित में अपनी भूमि दान कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अर्जुन सिंह का आभार जताया और उन्हें बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!