*नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर यूथ क्लब लखनपुर (रिट) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक रणबीर सिंह निक्का नूरपुर ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक निक्का ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।इस अवसर पर उप प्रधान कुलवंत सिंह समाजसेवी राकेश

, युवा साथी अंकुश नीतीश सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे।विधायक जी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि युवाओं को मानसिक रोग और नशे से बचने के लिए आज के दौर में खेलों का अधिक महत्व है l

उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भी युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों को अधिक महत्व दिया जा रहा हैl प्रदेश सरकार के साथ-साथ कुछ सामाजिक संस्थाएं भी अब जागरुक होकर युवाओं को नशे से बचने के लिए डोर टू डोर दस्तक दे रही है l देश की नारी शक्ति भी अब ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ युवाओं को बचाने के लिए कार्य करने में जुटी है l

