
नूरपुर प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मनोह सिहाल निवासी बलवंत पठानिया का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि बलवंत पठानिया पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निजी सुरक्षा अधिकारी रह चुके थे।उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कांग्रेस चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बलवंत उठाने की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में शोक सत्तवेदनाऐ दी है l

