
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 08 अक्टूबर, 2026 को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में पुलिस द्वारा मोके पर 116 ग्राम चरस तथा 10.47 ग्राम चिट्टा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है l इसके अतिरिक्त दोनों मामलों में एक-एक वाहन भी कब्जे में लिया गया है।यह जानकारी एक प्रेस नोट मे जिला एडिशनल एस पी धर्म चंद वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि पहले मामले में 116 ग्राम चरस बरामद करने के वाद एक आरोपी गिरफ्तार गया है l वर्मा के अनुसार गत दिन सीआईए विंग, पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एन एच -154 पर जौंटा के समीप एक वाहन में चरस रखी हुई है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के स्टीयरिंग के नीचे बने प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखा गया 116 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस मामले में आरोपी काकू पुत्र वीरू, निवासी गांव रिखवानी जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 33 वर्ष** को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद चरस तथा संबंधित वाहन नंबर HP 81-5184 को नियमानुसार कब्जे में लिया।इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर संख्या 252/2026, धारा 20 एन डी एंड पी एस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। ** दूसरे मामले में 10.47 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर दोनो आरोपी गिरफ्तार किये गये l वर्मा के अनुसार
गत दिन सीआईए विंग, पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त एवं नशे के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा अल्ट्रोज कार में सवार दो व्यक्ति चिट्टा लेकर पठानकोट से जसूर की ओर आ रहे हैं।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कंडवाल पुलिस चौकी के बाहर एन एच -154 पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहन नंबर HP 28C-3330 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की चालक सीट के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखा गया 10.47 ग्राम हेरोइन मोके पर बरामद करने के वाद इस मामले में निम्नलिखित दोनों आरोपियों को मोके पर गिरफ्तार किया गयाl आरोपी राकेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव एवं डाकघर जौंटा जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।दूसरा आरोपी गौरव कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव खज्जियां, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।मोके पर पुलिस ने बरामद चिट्टे तथा संबंधित वाहन को नियमानुसार कब्जे में लिया हैइस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर संख्या 255/2026, धारा 21, 25 एवं 29 एन डी एंड पी एस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत मे पेश किया जायेगा l

